फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूडायस पोर्टल पर 185 स्कूलों ने नहीं दिया ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बेसिक और माध्यमिक के 185 विद्यालय यूडायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा सके। जिसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने संकुल शिक्षकों और प्रबंधतंत्र को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 16 मई तक ब्यौरा अपलोड न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूडायस पोर्टल पर स्कूल संग छात्र-छात्राओं का पूरा ब्योरा अपलोड करना है। इसके लिए निदेशालय से कई बार पत्र आ चुका है। 1314 विद्यालयों में 185 ने अब तक काम भी शुरू नहीं किया, जो घोर लापरवाही है। हर हाल में 16 मई तक कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा संबंधित संकुल शिक्षक का मई का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें