रोककर समस्या दूर करने के बाद रवाना की गईसंवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर । माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर वाराणसी से प्रयागराज जा एक मालगाड़ी के पहिए से आग की लपटें निकलने लगीं। जानकारी होने पर इसे रोककर समस्या दूर की गई। फिर रवाना किया गया। दो दिन पहले चौरी स्टेशन के पास मालगाड़ी में आग लगने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा था। भिटी स्टेशन के पहले वाराणसी से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के चार पहियों से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक को इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी। दरवासी-रजमला फाटक के पास गेटमैन मूलचंद ने मालगाड़ी के पहियों में आग की लपटें देखीं तो तत्काल इसकी सूचना भिटी स्टेशन मास्टर मिथिलेश सिंह को दी। इसके बाद स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर आग पर काबू पाया गया। तकनीकी कर्मचारियों ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई। स्टेशन मास्टर मिथिलेश सिंह ने बताया कि मालगाड़ी वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी। किसी कारण से मालगाड़ी के पहियों से लपटें निकल रही थीं। उस पर काबू पा लिया गया और एक घंटे जांच-पड़ताल के बाद रवाना कर दिया गया।