फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जन संवाद में 184 मामले हुए निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 26 विभागों में बृहस्पतिवार को आयोजित जन संवाद दिवस में 296 असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं में से 184 को संतुष्ट किया गया। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से न होने पर शिकायकर्ता शासन स्तर पर शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों को संतुष्ट करने के लिए डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जन संवाद दिवस का आयोजन हुआ। विकास भवन, जल निगम, तहसीलों, ब्लॉकों, पुलिस कार्यालयों, थाने सहित 26 विभागों की ओर से नामित अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। असंतुष्टों से संवाद स्थापित किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें