जिला सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को पुरानी कलेक्ट्री परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 183 युवाओं को रोजगार मिला है। यूपी के अलावा अन्य राज्यों की कंपनियों के अधिकारियों ने पंजीकृत बेरोजगारों का साक्षात्कार के बाद चयन किया। साक्षात्कार के बाद चयनित होने वाले युवाओं के चेहरे खिल उठे। बेरोजगारों का एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी लखनऊ, वर्धमान टेक्सटाईल्स लिमिटेड हिमांचल प्रदेश, बिंनुथना फर्टीलाइजर लिमिटेड वाराणसी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंश्य ज्ञानपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम ज्ञानपुर के भर्ती अधिकारियों ने साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन किया। जिला सेवायोजन अधि कारी एके प्रजापति ने बताया कि मेले में विभाग के पंजीकृत युवाओं के अलावा मौके पर पंजीकृत युवाओं का रोजगार के लिए साक्षात्कार लिया गया।
बताया कि रोजगार के लिए साढ़े सात युवाओं ने मेले में हिस्सा लिया। जबकि अधिकारियों ने विभिन्न पदों के लिए कुल 183 युवाओं को योग्यता नुसार चयन किया। इस मौके पर विभाग के सत्यदेव, लायक हुसैन, लवकुमार, अनिल कुमार आदि रहे।