फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-बसपा समेत सात ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। सपा-बसपा गठबंधन के सााि ही
भाजपा समेत सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जबकि पांच ने नामांकन पत्र खरीदे। जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशियों को मेनगेट पर ही सुरक्षा बलों ने रोक दिया। प्रत्याशी संग प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया।
छठवें चरण में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए जिले में 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए है। शुरुआती दिनों में अवकाश होने से गिने-चुने निर्दल प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। शनिवार को प्रमुख दलों की ओर से नामांकन होने से मुख्यालय के बाहर से लेकर अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह हुई बैरिकेडिंग के अलावा नामांकन कक्ष पर सीओ संग पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र, भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद, हिंदू स्थान निर्माण दल के विनोद सम्राट, भारतमाता सपूत पार्टी से सतीश बेलदार, स्वर्ण भारत पार्टी से रविकांत भारती, भारतीय जन प्रगति दल से अतुल कुमार राय और एनसीपी के अखिलेश द्विवेदी ने दूसरे सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके पूर्व बसपा और भाजपा के प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में मुख्यालय पहुंचे। बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावक सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, पूर्व सांसद रामरति बिंद, जिला मह

इन्होंने लिया नामांकन पत्र
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के नामांकन में शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। इसमें राष्ट्रीय किसान विकास पार्टी के अनुप मिश्रा, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के शिवनाथ, भारतीय जनमन पार्टी के अकरम, सेबरी मिशन एकता मंच के लालजी और जनहित किसान पार्टी से मो. इलियास अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन


आगे जाने के लिए नोकझोंक
ज्ञानपुर। नामांकन कक्ष में शनिवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी को यह कहकर नामांकन करने से रोका कि पहले मैं आया हूं। विरोध करने पर दूसरे प्रत्याशी ने जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें