भदोही। आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवमानना कर रहे नगर के रजपूरा में लबे सड़क लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिंग को भदोही तहसील कर्मियों ने उतरवा दिया। प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता मनोज गौतम की शिकायत पर डीएम राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर हो र्डिंग हटवाया गया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्षी दलों को अइना दिखाने का काम किया जा रहा है लेकिन भाजपा के लिए कानून की अनदेखी की जा रही है। बताया कि आज दोपहर वे अपनी टीम के साथ प्रचार कर रहे थे तो रजपूरा में प्रधानमंत्री का होर्डिंग देख कर वहीं से डीएम को फोन से शिकायत की। इस पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीम को निर्देशित किया। बताया कि मुश्किल से एक घंटे के भीतर जब कांग्रेस कार्यकर्ता वहां मौजूद थे तहसील कर्मियों ने होर्डिंग को उतरवा दिया। उनके साथ प्रचार में आनंद गौतम, उदय चंद मौर्य, वीरेंद्र पाल, सूबेदार गौतम, धर्मेंद्र यादव, चंद्रमणि बिंद थे।