फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की वसूली के साथ 150 का काटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। बिजली बकाएदारों के खिलाफ विभाग ने सख्ती दिखाते हुुए इस महीने 50 बकाएदारों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके सााि ही 150 उपभोकताओं के कनेक्शन भी काटे हैं, जबकि 32 लाख की वसूली भी की गई।
भारी भरकम बिजली के बिल के बकाए से जूझ रहे विभाग को उबारने के लिए गत वर्ष शासन की ओर सरचार्ज माफी योजना चलाई गई। जिसके तहत शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी का प्रावधान सुनिश्चित किया गया। सरचार्ज माफी योजना की अवधि बीतने के बावजूूद बड़े बकाएदारों ने बिल जमा नहीं किया। अब विभाग ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च में 900 बड़े बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। वहीं पिछले एक सप्ताह में 175 लोगों के खिलाफ आरसी, 50 के खिलाफ एफआईआर कराने के साथ इस माह 150 कनेक्शन काटे गए। पिछले महीने भी 47 कनेक्शन काटे गए ाो। वहीं 32 लाख से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि क्रमवार नोटिस और आरसी भेेजने के साथ बकाएदारों के खिलाफ अन्य कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बकाया बसूली तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिक्स कमीशन पर साइड कनेक्शन से चल रही एसी
ज्ञानपुर। जहां एक तरफ विभाग के आलाधिकारी बकाया वसूली में लगे हुए हैं, वहीं विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों और लाइनमैन पर कमीशन लेकर साइड से कनेक्शन देने का आरोप लग रहा है। सूूत्रों की मानें तो लाइनमैन साहब की सहमति का हवाला देकर महीने में 200-600 लेकर मीटर के साइड से एसी कनेक्शन दे रहे हैं। इससे नगर के पुरानी बाजार, प्रोफेसर कालोनी समेत कई मोहल्ले में लो-बोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। ज्ञानपुर नगर के पुरानी देहाती निवासी पूर्व डीबाए अध्यक्ष केके सिंह ने कहा बिना वैध कनेक्शन एसी चलने से रात में पूरे नगर के लोगों को लो बोल्टेज सकी समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभाग की इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा औचक निरीक्षण कराकर जांच कराई जाएगी। सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें