ज्ञानपुर। ब्राह्मणों को 10 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ शनिवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन किया गया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आंदोलन के बाद राज्यपाल को संबोधित डीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले कानपुर देहात के अधिकारियों का निलंबन, आंदोलन के दौरान जब्त बाइकों को देने, ब्राह्मणों को मिले आरक्षण को समाप्त करने के लिए राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। हालांकि एक भी आंदोलन कारियों ने अपनी गिरफ्तारी नहीं दी। इस मौके पर सुशील शास्त्री, राहुल मौर्या, देवेंद्र निराला, पिंटू गौतम, अवनीश, अश्वनी, जयराम, राजेश, राजनारायण आदि मोजूद रहे।