फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में कूड़ा निस्तारण की दी गई तकनीकि जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को खुले मेें शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही कूूड़ा निस्तारण की तकनीकी जानकारी दी गई। इसमें सभी ग्राम प्रधान और न्याय पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ठोस तरल अपशिष्ठ प्रबंधन कार्यशाला औराई के ग्राम प्रधान एवं सचिव समेत सहसेपुुर, माधोसिंह, जाठी, कुरौना न्याय पंचायताें के सचिवों की मौजूदगी में शुरू की गई। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियाें और नुकसान के बारे में बताया गया। यूनिसेफ के प्रतिनिधि मनोज पांडेय ने लोगों को ठोस एवं तरल कूड़ा निस्तारण की विस्तार से तकनीकी जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेश तिवारी ने बताया कि आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर अपने गांव और जिला समेत देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है। नीलेश पाठक ने ठोस और तरल कचरे का प्रबंध कर खाद के रूप में बदलने की तकनीकी बताई। इस मौके पर ब्लाक को-आर्डिनेटर मंद्रेश कुमार, विमल पांडेय, विजय श्रीवास्तव, श्यामसुंदर पांडेय, सिकंदर, प्रदीप कुमार, सर्वेश शुक्ला, विंध्यवासिनी शुक्ल, चंद्रकांत शुक्ल, फरनाज बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें