फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहिंद शिक्षा निकेतन में वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित जयहिंद शिक्षा निकेतन में रविवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य और गायकी के माध्यम से अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक ने कहा कि नन्हें मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन हो तो वे अलग अलग क्षेत्रों में आगे निकल सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति देख कर लगता है कि उनमे प्रतिभा कूट कूट कर भरी है। यदि उन्हें तराशा जाए तो वे विज्ञान, अभिनय, खेल, गीत, नृत्य के क्षेत्र में आगे निकल सकते हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों ने गीत और नाटक के माध्यम से समाज में अच्छा संदेश जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1.30 बजे हुआ जो लगभग 5 घंटे तक चला। खुशी, श्रेया, मुस्कान, वंशिका, स्नेहा ने गणेश वंदना की। इसके बाद सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया। आज है संडे.., एक बटा दो गीत, चंदू के चाचा ने.. सबसे अच्छे हिंदुस्तान गीत, सवा रुपैय्या दुंगी प्रस्तुत किया। पुलवामा हमले के माध्यम से शहीदों का नमन करते हुए उनके शौर्य की गाथा सुनाई गई। जिस पर परिसर तालियों से गूंज उठा।
मां तुझे सलाम ने भारत माता सलामी दी गई। दीर्घा में बैठे अतिथिगण और अभिभावकों ने छोटे छोटे बच्चों की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक सत्यशील जायसवाल ने आगंतुको के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन गुंजन दूबे ने किया। सभाजीत द्विवेदी, प्रकाशचंद्र जायसवाल, सचिन त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, राजीव गुप्ता, करुणाशंकर दूबे, विनीत बरनवाल, अशोक पाल, राकेश कैलाशी, अरुण जायसवाल, कर्मराज किसलय, अरविंद मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें