फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड वितरण का फरमान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामीण क्षेत्र में छूटे हुए लाभार्थियों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। ब्लॉकवार तैयारियां पूर्ण कर एक सप्ताह में शिक्षकों के सहयोग से कार्ड का वितरण करा दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्डों का वितरण कराया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिसंख्य गांवों में वितरण जारी है। सभी ब्लॉक से जुड़े कुछ गांव छूटे थे, वहां के लिए ब्लाक वार कार्डों को सुव्यवस्थित करा लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों और विभागीय निरीक्षकों के सहयोग से लाभार्थियों तक कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अवगत हो कि गत दिनों खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कोटेदारों के माध्यम से लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। उस निमित्त ग्रामीणों ने आवेदन कर विभाग के डाटा में शामिल हुए थे। उसी आवेदन और मुखिया को बिंदु मानकर कार्डों की छपाई भी बड़े पैमाने पर कराई गई थी।
विज्ञापन


कोटेदारों की उदासीनता बनी रही पेच
ज्ञानपुर। कई महीने से आपूर्ति विभाग में छपकर रखे गए कार्डों के वितरण में संबंधित कोटेदारों की उदासीनता बाधक बन रही थी। कारण भी स्पष्ट है कि कार्डों के आधार से लिंक होने और पास मशीन से वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करा दिया जाना दुकानदारों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। जबकि ग्रामीणों के पास कार्ड न होने से शासन की योजनाओं से वह वंचित होते रहे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने और विभागीय नकेल कसते ही विभाग कार्ड वितरण में तेजी दिखाना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


बकाए का भी होगा भुगतान
प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी अनिल कुमार का कहना था कि कार्ड छपाई एजेंसी धारकों के लिए भी राहत भरी खबर है। शासन ने बकाए धनराशि के भुगतान के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र ही एजेंसी का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें