फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो घंटे परीक्षा पर चर्चा करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश भर के छात्र-छात्राओं से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा पर चर्चा करेंगे। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से रेडियो और टीवी पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा। डीआईओएस ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों से स्कूलों में अभिभावक और परीक्षार्थियों को परीक्षा पर चर्चा दिखाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आठवीं की कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के मन में बोर्ड परीक्षा को लेकर डर समाया रहता है। ऐसे छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इसका सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया के अलावा आल इंडिया रेडियो, एफएम चैनल, वेबसाइट माईगौरवमेंट, स्वयंप्रभा चैनल पर होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि वह अपने विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा को लेकर टीवी या रेडियो की सुविधा कराएं। जिससे प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम सफल हो सके। शाम पांच बजे तक कार्यालय में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें