फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता और संप्रभुता बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में देश की एकता और संप्रुभता को अक्ष्युण बनाने का संकल्प लिया गया। अफसरों ने जिला कारागार और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। लखनों में 19 बच्चों को बचाने वाली सास सीता और बहू सुमन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी दी। इसके बाद शांति का प्रतीक सफेद कबूतर छोड़ा। डीएम ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान बना। उसके बाद हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि हमारा संविधान विश्व में सबसे बड़ा है। सरकार सभी को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इसके पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर को प्रथम, सेंट थामस को द्वितीय और पूर्व माध्यमिक भुलईपुर को तृतीय स्थान दिया गया। लखनों में 12 जनवरी को स्कूल वैन हादसे में बच्चों को आग से बचाने वाली सास सीता और बहू सुमन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद डीएम ने जिला चिकित्सालय में मरीजों और जिला कारागार में कैदियों को मिष्ठान और फल का वितरण किया। श्यामा प्रसाद मुर्खजी पार्क में उप जिलाधिकारी अमृता सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी संजय कुमार, सीओ यादवेंद्र कुमार, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य आदि मौजूद रहे। इसी तरह बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए अमित कुमार, डीआईओएस कार्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में श्रम विभाग कार्यालय, बिजली विभाग कार्यालय, विकास भवन, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया।
इनसेट
गोल्ड मेडल से सचिन सम्मानित
ज्ञानपुर। अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ अभियान में सराहनीय कार्य के लिए 26 जनवरी को पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पी वी रामाशास्त्री ने आरक्षी सचिन झा को सम्मानित किया। सचिन ने 2017 में डेढ़ करोड़ की अफीम संग तस्कर की गिरफ्तारी, शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़, 15 लाख कैश बरामदगी , पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो ट्रक चालकों की हत्या और लूटकांड समेत अन्य खुलासों में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें