फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां होंगी कम तो समाज में बढ़ेगा अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाने के साथ ही लिंग परीक्षण रोकने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने गोपीगंज के सेंट थॉमस स्कूल में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 पर आयोजित वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, दिव्यांशी सिंह द्वितीय, कुलदीप यादव तृतीय, संकल्प पांडेय चतुर्थ और प्रगति श्रीवास्तव को पांचवें स्थान पर रहीं। सीडीओ ने कहा कि गर्भस्थ शिशु लड़की होने पर गर्भ समापन कराना एक सामाजिक अपराध है, जो कि सामाजिक संतुलन बिगड़ने का प्रमुख कारण है। बेटा-बेटी का सम्मान करें, बेटी की वेदना को समझें, लड़की को पराया धन न समझें। उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं, लिंग अनुपात घटने से आने वाले समय में अपराध में इजाफा होगा। कहा कि गर्भवती महिला का पति या रिश्तेदार अल्ट्रासाउंड की मदद से गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग की जांच कराता है तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर बीएसए अमित कुमार, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज की प्रिंसिपल वृंदा सैम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें