फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: दो लाख 45 हजार उतरपुस्तिका आई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए जिले में 3.46 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की खेप बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गई। 21 से 23 जनवरी तक तहसीलवार इनका वितरण किया जाएगा। डीआईओएस की ओर से केंद्राध्यक्षों को पत्र भेजकर उत्तरपुुस्तिका ले जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की आठ फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। केंद्र निर्धारण के बाद कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल की जा रही है। वहीं बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र भेजा जा रहा है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हाईस्कूल के लिए दो लाख तीन हजार 622 और इंटरमीडिएट के लिए एक लाख 42 हजार 420 उत्तर पुस्तिकाएं आईं हैं। परीक्षा केंद्रों को 21 जनवरी से उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। 21 जनवरी को औराई, 22 जनवरी को भदोही और 23 जनवरी को ज्ञानपुर तहसील में आने वाले विद्यालयों को कापियां वितरित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया जा चुका है। 21 से 23 जनवरी तक तहसीलवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कापियां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें