फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को जिला कारागार में बंदियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों को उनके अधिकार और शासन की ओर से उनके लिए उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने कहा कि जिन बंदियों के पास उनके अधिवक्ता न हों या उन्हें अन्य किसी विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वे जेलर के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र प्राधिकरण को उपलब्ध करा सकते हैं। उनकी मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बंदियों से जेल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। खान-पान और स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं आदि के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने बंदियों के खान-पान की गुणवत्ता का खास ध्यान रखने का निर्देश जेलर को दिया। इस मौके पर जेल विजिटर सतीश कुमार श्रीवास्तव, जेलर केएम गुप्ता, एडवोकेट रागिनी तिवारी, डिप्टी जेलर नीलम शर्मा, राम बहादुर गौतम, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें