ज्ञानपुर। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक तीन जनवरी को दोपहर तीन बजे होगी। जबकि निर्माण कार्यों की समीक्षा चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि बैठक को लेकर अधिकारी प्रगति रिपोर्ट 31 दिसंबर तक प्रस्तुत कर दें। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ओडीओपी योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदकों के चयन के लिए तीन जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। इसमें अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्र के साथ आएं।