बैंक अधिकारी समेत दो खिलाफ कार्रवाई का निर्देशज्ञानपुर। जिला स्तरीय सलाहकार स्थायी समिति बैंकर्स की बैठक बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एक्सिस बैंक के अधिकारी के नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने एलडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बैंक ऑफ बड़ोदा, ओबीसी बैंक, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक का सीडीआर रेशियो कम होने पर संबंधित बैंकर्स को दिसंबर तक 40 प्रतिशत सीडीआर नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं 40 प्रतिशत से कम सीडीआर वाले सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि दिसंबर के अंत तक जनपद राष्ट्रीय मानक स्तर पर पहुंच सके। बुनकर क्रेडिट कार्ड में घोषिया एसीआई में एक भी फाईल स्वीकृति नहीं होने पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।