मोढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को डोर टू डोर अभियान के तहत लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कई विधिक जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ अधिवक्ता जयेश मिश्र और जिला समन्वयक साक्षरता नीरज उपाध्याय ने किया। अधिवक्ता जयेश मिश्रा ने कहा कि जिनकी वार्षिक आय एक लाख से कम है या महिला, बच्चे और मानसिक रोगी हैं, वह नि:शुल्क विधिक राय प्राप्त कर सकेंगे। नौ से 18 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले के सभी जन सेवा केंद्रों पर लोगों को विधिक राय दी जाएगी। इस मौके पर वंशधारी पाल, राजेश्वर पाठक, कृष्ण कुमार मिश्रा, रामसजीवन मिश्रा, रीतेश सिंह, रघुवर सिंह आदि रहे।