फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भासपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही अहम मुद्दों को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की मांग की गई। पार्टी की मांगों में अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट को लागू करने, पिछड़ी जाति के 27 फीसदी आरक्षण का वर्गीकरण कर अन्य जातियों को लाभ देने, बिहार, गुजरात की तरह शराबबंदी, हाईकोर्ट के आदेश को प्रभावी करते हुए अफसरों, नेताओं के बच्चों का प्राथमिक स्कूल में प्रवेश, प्रदेश को चार भागों में बांटने और राजभर महाराज सुुहेलदेव की प्रतिमा लखनऊ के अंबेडकर पार्क में लगवाना शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर, लालमनि, राकेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, राहुल देव रावत, मुनीब शमा, पन्नालाल मौर्य, सोनू दूबे, रवि पांडेय, गुड्डू पासी, सुनीता यादव, सुमन रावत, गीता माली आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें