फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशनखोरी की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कसिदहां के ओम प्रकाश और विट्ठलपुर के लाल साहब सिंह ने प्रमुख सचिव कृषि एवं सहकारिता, डीएम और आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर विभिन्न योजनाओं में कमीशनखोरी के जांच की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में चहेतों को जमीन से चार गुना अधिक लाभ दिया जा रहा है। किसानों के लिए डेढ़ माह पूर्व मिर्च, लहसुन का बीज आया और उसे अक्टूबर में ही वितरित करना था, लेकिन अब तक वह वितरित नहीं किया जा सका। सगे-संबंधियों को एजेंसियों के माध्यम से स्प्रिंकलर सिस्टम और रेन गन की खरीद कराई जा रही है। योजनाओं का लाभ देने से पूर्व किसानों से कमीशन की मांग की जाती है। वहीं जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे ने आरोपों को निराधर बताया। कहा कि अब किसानों को लाभ सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिल रहा है। पूर्व में गिने-चुने लोग योजनाओं का लाभ ले पाते थे। अब किसानों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें