फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल पुष्पों से सजा बाबा का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सोमवार की देर शाम 108 कमल पुष्पों से बाबा बड़े शिव का दरबार सजा और पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने महाआरती उतारी। शिव परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले साप्ताहिक महाआरती कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पुष्पों के साथ कमल पुष्पों से भगवान शिव का अलौकिक शृंगार किया गया। शृंगार के उपरांत निखरे बाबा के अद्भुत स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। घंटा, घड़ियाल, डमरू की डम-डम और नगाड़े की थाप के साथ शंखनाद की ध्वनि के साथ बाबा की आरती भक्तों ने उतारी। इसके बाद ओम जय जगदीश हरे एवं ओम जय शिव ओंकारा का स्तुति गान किया गया। इस मौके पर भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। देर रात्रि तक पूजन अर्चन का क्रम चलता रहा। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुजीत जायसवाल, शिव अग्रहरि, रामजी जयसवाल, कोमल मोदनवाल, घनश्याम जयसवाल, दीपक, संतोष, दिलीप, संजय, राजू यादव, हैप्पी गुप्ता सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें