लालानगर/गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का उपचार सीएचसी में कराया गया। गिराईं गांव के समीप जीटी रोड पर बाइक की टक्कर से पूरे भगवत निवासी शीतला प्रसाद बिंद (60) घायल हो गए। इसी तरह लालानगर टोल प्लाजा के पास असंतलित होकर टैंपो पलट गया। उसमें सवार आकाश कुमार यादव (18) पुत्र फूलचंद यादव निवासी गांधी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ पर बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया। इससे आशीष (25) और सोनू सिंह (20) निवासी भोगांव मिर्जापुर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। दोनों सिक्सलेन निर्माण के लिए रखी गई मिट्टी से टकराकर गिर गए।