गोपीगज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बुधवार को सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का इंजन खराब हो गया। इससे करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी खामी सही होने के बाद ट्रेन को आधे घंटे बाद गंतव्य को रवाना किया गया। मेन लाइन खाली होने से दूसरी ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हुआ।
नई दिल्ली से जय नगर बिहार जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को लगभग तीन घंटे बिलंब से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुची। करीब दो मिनट तक स्टेशन पर खड़ी होने के बाद जब वह जाने लगी तो तकनीकी खराबी से इंजन आगे नहीं बढ़ा। चालक और परिचालक इंजन की खराबी को सही करने में जुटे रहे। करीब 10 बजकर 46 मिनट पर तकनीकी खामी सही होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हो गए। वहीं दूसरी ओर रूट से होकर जाने वाली कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।