फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती की तैयारी तेज, जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती की तैयारी जिले में तेज हो गई है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और सामाजिक संगठन जहां रूपरेखा बना रहे हैं, वहीं राजनीतिक दलों के लोग जनसंपर्क कर रहे हैं। जयंती पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 31 अक्तूबर को निबंध, चित्रकला, प्रभातफेरी, भाषण समेत अन्य कार्यक्रम स्कूलों में कराने को कहा। इसके अलावा नेशनल इंटर कॉलेज भदोही से सुबह आठ बजे निकलने वाली रैली को सभी सफल बनाने के लिए कहा। सपा नेता डॉ. आरके पटेल ने चौरी के अमवां, दरूनहां, बरदहां, दिघवट, बीसापुर समेत कई गांवों में जनसंपर्क कर जयंती को सफल बनाने के लिए कहा। मौके पर दशरथ पटेल, राजकुमार, संतोष आदि रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, इलाके के रजईपुर (गोहिलांव) गांव के सरदार पटेल क्रीड़ा स्थल पर 31 अक्टूबर को शाम चार बजे पटेल जयंती मनाई जाएगी। यह जानकारी मनोज श्रीवास्तव ने दी। इसमें मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह होंगे। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से हरिचंदनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे सरदार पटेल की 143 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी। इसमें जिले के 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल होंगे। यह जानकारी जिलाजीत और दिगंबर पटेल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें