फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने कहा कि ग्राम स्वराज समेत 14 मांगों को लेकर अब प्रधान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। दो अक्तूबर को गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प लेकर तीन अक्तूबर को प्रधान धरना देंगे। बृहस्पतिवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मांगों को लेकर 24 सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में प्रधान धरना दे रहे हैं। दो अक्तूबर को ज्ञानपुर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प लिया जाएगा कि अहिंसावादी तरीके से प्रधान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। तीन अक्तूबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और 10 दिन तक उनकी माेंगों पर सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकलने पर सूबे के 59 हजार प्रधान और लाभार्थी लखनऊ कूच करेंगे। इस दौरान समधा दवनपुर के प्रधान एवं औराई ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम दूबे को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा इटवां के प्रधान अमरजीत यादव को औराई ब्लॉक अध्यक्ष जबकि हरि नारायणपुर के प्रधान अनिल दूबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें