फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाईबेल्ट पाकर खुश हुए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के पूरे शंभू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई और बच्चों की उपस्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की ओर से बच्चों को टाई बेल्ट वितरित किया। उनके साथ मौजूद संकुल प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने विद्यालय में उपस्थित 175 बच्चों को टाई बेल्ट दिया। टाई बेल्ट पाकर बच्चे खुश हो गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र पटेल ने खंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन कराया। इस पर उन्होंने इसकी प्रशंसा की। इस मौके पर निवेदिता, दिनेश कुमार, अंजली, आरती, प्रियंका आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें