भदोही। रविवार को महात्मा मंदिर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक रविवार को महादेव मंदिर प्रांगण में हुई। काशी प्रांत के उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा पदाधिकारी और सदस्य इस मुहिम का हिस्सा बनें। राष्ट्रीय छात्र परिषद के लिए भी सदस्यता अभियान चलाना आवश्यक है। ऐसा होने से ही संगठन सशक्त बन कर उभरेगा।
कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समरसता है। जाति व्यवस्था को खत्म करने में सहयोग देें। ताकि समाज एक साथ आगे बढ़े। जिला प्रभारी संतोष दूबे ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को हमें और आपको मिल कर दूर करना होगा। हिंदू समाज में समरसता लाने के लिए ऋषि मनीषियों ने व्यापक प्रयास किए। उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब हमारी है। सभी कार्यकर्ता इसका संकल्प लें। बैठक में जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इसकी नए सिरे से जिला प्रशासन से जांच कराने की मांग की गई। ऐसे लोगों को जिले से बाहर निकालने के लिए हिंदू नौजवान को एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया गया। बैठक में श्रीराम राय, केपी गुप्ता, प्रदीप साहू, कौशल किशोर श्रीवास्तव, संजय जी, विनय कुमार बरनवाल, संजय जयसवाल, दीपक बजरंगी, अजय केसरवानी, आशीष कुमार, अंजली मौर्य, विष्णु साहू आदि उपस्थित रहे।