वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के बनकट गांव में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया है। मेले में पशुओं का इलाज, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान संग गोष्ठी होगी। इसमें मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र होंगे। यह जानकारी पशु चिकित्साधिकारी डीघ डॉ. संतोष शुक्ल ने दी। उन्होंने पशुपालकों से उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की।