फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब भदोही वरुणा और ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार (19 सितंबर) को स्टेशन रोड स्थित भदोही इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालाजी (बीआईएसटी) प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बेहतर दूसरा कोई दान नहीं। एक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जब कोई एक यूनिट रक्तदान करता है तो वह चार लोगों की जान बचाने की गारंटी लेता है। किसी व्यक्ति के लिए इससे बढ़ कर गर्व की बात दूसरी नहीं हो सकती है। उन्होंने रक्तदान के पीछे की भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया सतत होती है। ऐसे में कोई भी स्वस्थ आदमी तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। उधर, लायंस क्लब भदोही वरुणा के उपाध्यक्ष रमेश पुरोहित ने बताया कि बिस्ट परिसर में शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो भी दूसरों की जान बचाने का सम्मान हासिल करना चाहते हैं, वे बुधवार को शिविर में पहुंचें। बताया कि शिविर तीन बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का साथ मिलने से रक्तदाताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। लोग फोन कर रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें