फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही । इंदिरा मिल रेलवे फाटक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कराने का पूर्व विधायक जाहिद बेग ने अल्टीमेटम दिया है। रविवार को अपने आवास पर बैठक में पूर्व विधायक ने कार्यदाई संस्था और रेल मंत्रालय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस दिशा में कुछ नहीं किया गया तो सपा और सहयोगी संगठनों का 23 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना तय है। पूर्व विधायक ने कहा जनप्रतिनिधि फ्लाईओवर निर्माण के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। इससे आम जनता को दिक्कत हो रही है। कहा कि गत दिनो लखनऊ में डीआरएम और सेतु निगम के प्रबंधक से मिल कर 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन अब तक कुछ खास नहीं किया जा सका है। बताया कि 23 दिसंबर को 15 दिन पूरा हो जाएगा। और सपा सहयोगी माकपा और भाकपा के साथ उसी दिन से अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को तैयार है। बैठक में कहा जनहित के इस कार्यक्रम में आम जन से सहयोग मांगा गया। बैठक में हसनैन अंसारी, अलीशेर खां, जावेद अंसारी, कामिल अंसारी, राजकुमार यादव, मनोज यादव, राशिद बेग, तौफीक बेग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें