फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षकों में प्रमाण पत्र वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि योग ने करोड़ों लोगों को योग के माध्यम से निरोग रहने का रास्ता दिखाया है। इसमें भारतीय संस्कृति निहित है। इसके चलते आज विश्व पटल पर भारत का डंका बज रहा है। हर व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए। वे श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा आज योग का अधिक से अधिक प्रचार करने की आवश्यकता है। पतंजलि योग समिति ने इस क्षेत्र में बड़ा काम किया है। इसके प्रति सभी को जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। जिन लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनकी जिम्मेदारी है कि और लोगों को योग की धारा से जोड़ें। कहा कि शहरियों के साथ साथ ग्रामीणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी योग से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने योग शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिए। समारोह के अंतर्गत कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, हरिशंकर सिंह ने भी कई प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन से हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह का समिति के लोगों ने स्वागत किया। जिला जज की पत्नी अमृता गुप्ता, समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी और सुरेंद्र जी ने भी संबोधित किया। धीरज सिंह ने संचालन किया। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, पीयूष बरनवाल, विनीत बरनवाल, दिलीप गुप्ता, मुकेश, रामू शर्मा, सुरेश मौर्य, कैलाश नाथ, रमेश जायसवाल, शशि आर्या, स्नेहलता श्रीवास्तव, आरती, सुधा वर्मा, ऋचा सिंह, प्रेमा सिंह, शिव पाण्डेय, प्रतिमा गुप्ता, श्याम दुलारी, रीता यादव, प्रीती श्रीवास्तव, आशा जायसवाल, प्रियंका वर्मा, प्रियंका पाण्डेय, गायत्री सिंह, मधु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें