ज्ञानपुर। जिले के लोक शिक्षा केंद्रों पर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नव साक्षरों की परीक्षा हुई। इसमें करीब 20 हजार नवसाक्षरों ने हिस्सा लिया। डीघ क्षेत्र के नारेपार गांव में 50 नवसाक्षरों ने शिक्षा प्रेरक कुलदीप तिवारी और शकुंतला यादव की देखरेख में परीक्षा दी। इसी तरह क्षेत्र के भीखीपुर, कोइरौना, ऊंज, कलिंजरा, बेरवां पहाड़पुर, तुलसीपट्टी, बनकट, केवटाही, गोलखरा, बारीपुर, धनतुलसी, डीघ, खरगापुर, भावापुर आदि गांवों में भी सैकड़ों नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। करीब सात घंटे तक चली परीक्षा में समय के अनुसार नवसाक्षर पहुंचे। कुछ महिलाएं घूंघट में आईं तो कुछ बुुजुर्ग भी परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे। साक्षर भारत मिशन के तहत सभी को साक्षर बनाने की मुहिम चल रही है। इसमें अशिक्षित लोगों को शिक्षित किया जा रहा है। जिला समन्वयक आरके उपाध्याय ने कहा कि जिले में 20 हजार नवसाक्षरों ने परीक्षा दी।