फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह में सतह पर आया भाजपा का अंर्तकलह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चकवां गांव में सांसद निधि से बनकर तैयार ओपेन हॉल के लोकार्पण समारोह में भाजपा का अंतर्कलह सतह पर आ गया। दोपहर बाद होने वाले कार्यक्रम में सांसद संग पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ मारपीट हो गई। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। बाद में माहौल को शांत कर ओपेन हॉल का लोकार्पण किया गया। चकवां महाबीर मंदिर पर श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपनी निधि से लगभग 19 लाख की लागत से ओपेन हॉल का निर्माण कराया है। रविवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सांसद वीरेंद्र सिंह के साथ मंच के पास जैसे ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पहुंचे, वहां मौजूद कुछ युवक उनसे मारपीट करने लगे। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे समेत अन्य नेताओं के हस्तक्षेप से माहौल शांत हुआ। भाजपा के कई बड़े नेताओं के सामने हुई घटना ने पार्टी के अंतर्कलह को सामने ला दिया। प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व हुई एक घटना को लेकर उन पर हमला किया गया। मामला शांत होने के बाद सांसद ने ओपेन हॉल का लोर्कापण कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिला पंचायत सदस्य चिंटू बघेल, महेंद्र बिंद, हौसिला पाठक, संतोष पांडेय, सुनील मिश्र, नागेंद्र सिंह, सपना दूबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें