फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्यों एवं सभासदों का हुआ अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के पटेल नगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिला कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने को लेकर मंत्रणा की गई साथ ही सातों नगर निकायों के निर्वाचित सभासद एवं सदस्यों का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि पूर्व पीएम का जन्मदिन एक-एक बूथ पर मनाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। घनश्याम मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य तेज हुआ है। निकायों में भी भाजपा के चेयरमैन होने से विकास को और गति मिलेगी। पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज ने निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों से कहा कि वह जनता के उम्मीदों के अनुसार ही काम करें। इस मौके पर डॉ. राकेश दूबे, प्रदीप सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, कन्हैयालाल, आशुतोष पांडेय, बालदत्त, राजेंद्र श्रीवास्तव, अज्जू, सुरेश पासी, सर्वेश पाल, सुषमा मालवीय, नंदलाल मौर्य, रेनू पांडेय, सपना दूबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें