फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट-सीटबेल्ट न पहनने पर 95 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को चलाए जा रहे सीटबेल्ट और हेलमेट डे अभियान के क्रम में यातायात विभाग और परिवहन विभाग की ओर से जिले के कई स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 95 वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। सभी को जागरूक करने के साथ ही चेतावनी भी दी गई। ज्ञानपुर नगर के हास्टल चौराहे पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव की देखरेख में दुपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच-पड़ताल हुई। इस दौरान सीटबेल्ट और हेलमेट न लगाने पर 55 वाहनों का चालान कर 3900 जुर्माना वसूला गया। इसी तरह यातायात निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने 40 वाहनों का चालान कर 4600 जुर्माना वसूला। एआरटीओ ने कहा कि सभी वाहन चालकों को जागरूक किया गया। कहा कि बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के चलने से जीवन असुरक्षित रहता है। कहा कि दुबारा पकड़ने पर जुर्माना बढ़ जाएगा लेकिन तीसरी बार अगर पकडे़ जाएंगे तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें