फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की भोर में एक अधेड़ महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को ज्ञान गंगा एक्सप्रेस मडुवाडीह से पुणे जा रही थी। भोर 5:25 बजे ट्रेन गोपपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तो एक अधेड़ महिला ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना ट्रेन चालक पृथ्वीराज ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दी। जानकारी होने पर गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव के थाने पहुंचने पर मृतक महिला के परिजन भी महिला की खोज में थाने पहुंच गए। तब मृत महिला की पहचान सरिता देवी पत्नी मातादेव दुबे उर्फ तूफानी निवासी तिलंगा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। काफी दिनों से उसका उपचार चल रहा था। महिला चार बजे भोर में घर से अचानक गायब हो गई। जिसकी तलाश हम लोग कर रहे थे। मृत महिला को एक पुत्र और दो पुत्रिया हैं। जिनकी शादियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें