फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी में दस के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग विधुत चोरी रोकने और बकाया वसूली अभियान के प्रति गंभीर हो गया है। अभियान के तहत शनिवार को रजपूरा रिंग मार्केट सहित चौरी व ममहर क्षेत्र के एक दर्जन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान साढ़े 4 लाख की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय के अधिशासी अभियंता संतलाल के नेतृत्व में टाऊन एसडीओ गोविंद प्रसाद दोपहर दो बजे रजपुरा रिंग मार्केट पहुंचे। यहां कुछ उपभोक्ताओं का बकाया में बिजली काट दी गई थी। लेकिन अधिकारियों ने देखा लोग पुन: कनेक्शन जोड़ कर इस्तेमाल कर रहे थे। एसडीओ ने बताया कि 10 लोगों पर बिना कनेक्शन लिए विद्युत उपयोग करने के आरोप में भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा 45 बडे बकाएदारों की बिजली भी काटी गई और एक दर्जन लोगों के घरों के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाया गया। एसडीओ ने कहा की विद्युत चोरी रोकने और बकाया वसूली को लेकर शासन गंभीर है। सभी गली मोहल्लो में अभियान चलाकर विद्युत चोरों को पकड़ा जायेगा। चोरों का पता लगाने के लिए अलग से टीम भी बनाई गई है। अभियान में विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, रामबहादुर भारती, ध्रूव कुमार, सुरेश, विजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें