फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी चला रहे सूब की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के सरपतहां स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। 2019 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र बिंद ने कहा कि सूबे में जब से भाजपा की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। प्रधानमंत्री के बाद अब मुख्यमंत्री सिर्फ बयानबाजी से जनता को गुमराह कर रहे हैं। पांच माह से अपराधियों को धमकाया जा रहा है, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिले के युवा बसपा नेता राजेश यादव की हत्या इसका एक उदाहरण है। बसपा नेता के परिवार वालों को मुआवजा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले महा पंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने के लिए कहा। इस मौके पर प्रेम बहादुर सिंह, लालाराम, कन्हैया धोबी, शिरोमणि मौर्य, रामचंद्र यादव, हरिशंकर बिंद, महातिम सिंह, रामचंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें