फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध में खुलेगा पशु चिकित्सालय, धनतुलसी होगा उच्चीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में मवेशियों में फैलने वाले तमाम संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सेमराध में पशु चिकित्सालय खुलेगा, जबकि धनतुलसी के पशु चिकित्सालय को उच्चीकृत किया जाएगा। दो माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्र देकर इसकी मांग की थी। डीएम के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बेहतर फसल उत्पादन के अलावा लोगों की तमाम जरूरतें पालतू मवेशी ही पूर्ण करते हैं। खाद, दूध, दही, विभिन्न व्यंजन के माध्यम से लोगों की अच्छी आमदनी भी होती है। मवेशियों की सुरक्षा के लिए पशु सेवा केंद्र और पशु चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं। जिले के गंगा से सटे इलाके में पशु चिकित्सालय न होने से लोगों को डीघ, जंगीगंज, गोपीगंज तक मवेशी लेकर आना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने मवैयाथान सिंह और सेमराध में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की, जबकि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सेमराध में पशु चिकित्सालय बनवाने के लिए पत्र लिखा। विधायक और सांसद की मांग पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने सर्वे कराया। सर्वे के दौरान मवैयाथानसिंह में जमीन नहीं मिली, जिससे वहां के बजाए धनतुलसी पशु चिकित्सालय को उच्चीकृत करने और सेमराध में नए पशु चिकित्सालय खोलने की जरूरत बताई गई। सर्वे रिपोर्ट के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालन एवं विकास पशुपालन निदेशालय को पत्र भेजा। सीवीओ डॉ. आरबी मौर्य ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट मिलने पर शासन को अवगत कराया गया है। वहां से बजट आने के बाद चिकित्सालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें