ज्ञानपुर। भदोही ब्लाॅक के सुंदरवन स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में 180 फीट ऊंचे शिवलिंग आकार के मंदिर का नींव पूजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। जिसकी तैयारी में मंदिर प्रशासन जुट गया है। 45 फीट तक मंदिर के गर्भ गृह के नींव की खुदाई की गई है। शनिवार को साध्वी राज लक्ष्मी मंदा ने पत्रकारों से रूबरू होकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काशी- प्रयाग के मध्य सुंदरवन में विश्व के सबसे बड़े 180 फीट ऊंचे शिवलिंग आकार के मंदिर के नींव पूजन समारोह का आयोजन 18 दिसंबर को होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसमें पूर्वांचल के कई नामचीन कलाकार आएंगे। बताया कि मंदिर बनने के बाद यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे साथ ही विदेशी पर्यटक भी पहुंचे। इस मौके पर सुनील राय व अन्य मौजूद रहे । संवाद