ज्ञानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में शुक्रवार को 18 अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की देख-रेख में सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चला। बारी-बारी से चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डाक मतपत्र प्रभारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह ने बताया कि मतदान दिवस में ड्यूटी में लगे 14 पुरुष एवं चार महिला मतदाताओं सहित कुल 18 मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भदोही नगर पालिका में छह, ज्ञानपुर में चार, गोपीगंज में चार, खमरिया में दो, सुरियावां में दो, नई बाजार में एक और घोसिया में कोई मतदान नहीं हुआ।