फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेडलाइन समाप्त, 17 हेल्थ वेलनेस सेंटर अपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामीण अंचलो में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मुहिम को कार्यदायी संस्थाएं और ठेकेदार बंटाधार कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल पूर्व स्वीकृत 73 हेल्थ वेलनेस सेंटर में 17 पूर्ण नहीं हो सके। 31 मार्च को सभी को पूर्ण होना था, लेकिन महीने भर बाद भी हैंडओवर नहीं किए गये। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 31 मई तक हर हाल में सेंटर शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा बड़ी ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। अब तक जिले में 206 सेंटर स्वीकृत हो चुके हैं। 2021-22 में साढ़े चार-चार लाख की लागत से 73 सेंटर स्वीकृत हुए। जिसको 31 मार्च 2023 तक पूर्ण होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों की उदासीनता से तय समय पर सेंटर पूर्ण नहीं हो सके। ज्ञानुपर, औराई, डीघ, दुर्गागंज, सुरियावां और भदोही सीएचसी के अधीन कुल 73 नए सेंटर का निर्माण कार्य किया गया। भदोही सीएचसी के अधीन मूसी में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनकर तैयार है। लेकिन यहां पर अभी दरवाजा सहित रंग रोगन, खिड़की का कार्य करना बाकी है। कुछ सेंटरों शौचालयों का निमार्ण पूरा नहीं हो सका है। इस कारण 17 सेंटर हैंडओवर नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

73 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। सभी की मानीटरिंग की जा रही है। 56 सेंटर शुरू हो गए हैं। 31 मई से पहले शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें