ज्ञानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को काशी नरेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। इसमें जेवलिंग, डिस्कस थ्रो समेत अलग-अलग खेलों के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये सभी खिलाड़ी चार और पांच अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले 61वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रविवार को अंतरराष्ट्रीय कोच रूस्तम खान की देखरेख में चयन ट्रायल हुआ। जिसमें अंडर-14 गोला फेंक में सोनू गौतम और आदित्य कुमार, अंडर-16 जेवलिंग में अनूप कुमार यादव, यशस्वी, गौरव यादव व अंजली, अंडर-18 डिस्कस थ्रो में श्रृति यादव, जेवलिंग में आंचल कुमारी, अनूप कुमार यादव, हर्ष मिश्रा, गोलू बिंद, कैश यादव, हाई जंप में सत्यम पाल चयनित हुए। अंडर-20 गोला थ्रो में सागर निषाद, लांग जंप में शौर्य यादव, गोला थ्रो में देवांश प्रताप सिंह, अंश प्रताप पासवान, हैमर में शिवानी साहू सफल हुए। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में शामिल होंगे। निर्णायकों में श्याम बिहारी मौर्य, जीत नारायण यादव, राकेश पाल, अतुल बिंद, कैलाश पाल शामिल रहे।