फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

179 मरीज मिले संक्रमित, सक्रिय की संख्या पहुंची 4998

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर कालीन नगरी में भी तांडव मचा रही है। रोज बड़ी तादात में मरीज मिल रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 179 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4998 पहुंच गई है जबकि 41 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही से लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को ज्ञानपुर में पांच, गोपीगंज में पांच औराई चार, भदोही में छह, अभिया में तीन, गोपपुर में एक, गोपीपुर में एक, सेमराध में एक, सुरियावां में दो, खमरिया में एक, विठलपुर में एक, उगापुर में दो, तुलापुर में तीन, रजपुरा में दो, सदर मोहाल में एक, जंगीगंज में एक, जोगनिका में एक, आलमपुर में दो, पंचवल में दो, अभोली में एक समेत विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कर कोई मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें। सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें