ज्ञानपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच टीका लगवाने वालों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच 1717 लोगों ने टीका लगवाया । वैक्सीन लगवा चुके लोग दूसरे लोगों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक भी कर रहे है। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल समेत 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी। 4300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, हलांकि टीकाकरण केंद्रों पर 1717 लोग ही पहुंच कर वैक्सीन लगवाएं। इस दौरान 484 लोग प्रथ डोज जबकि 1233 लोग दूसरी डोज वैक्सीन लगवाई। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ने बताया है कि कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह बढ़ा है। 4300 लक्ष्य के तहत 1717 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।