फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई बभनौटी गेंहू खरीद में शुन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं की खरीद पीसीएफ के आठ केंद्रों पर अब तक 1302.55 एमटी हो पाई है। जहां भारतीय खाद्य निगम बभनौटी विपणन केंद्र गेंहू खरीद में शून्य है, वहीं नए बने विपणन केंद्रों पर गेहूं खरीद काफी सुस्त है। सभी विपणन केंद्रों पर अब तक कुल 1383 किसानों से 8143 एमटी गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल से ही 22 विपणन केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। जिले में 15 जून तक 30 हजार एमटी गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन, विपणन केंद्रों की केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है। जहां पीसीएफ के आठ केंद्रों पर अभी तक 1302 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। वहीं एफसीआई गेहूं खरीद में काफी पीछे है। विभागीय सूत्रों के अनुसार केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते नये बने चार केंद्रों में से दो बरवां और रोही पर गेहूं की खरीद शुरू ही नहीं हो सकी है। हालांकि औराई विपणन केंद्र में सबसे ज्यादा गेहूं की खरीद हुई है। जिले में अभी तक 1383 किसानों से 8143.3 एमटी गेहूं की खरीद हुई। खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्रों का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें