ज्ञानपुर। बीते वित्तीय वर्ष में लंबित रह गए 125 लाभार्थियों को अब शादी का अनुदान मिल पाना संभव नहीं हो पाएगा। नए वित्तीय वर्ष के लिए खाका तैयार कर बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में शहरी और ग्रामीण स्तर पर कुल 432 लाभार्थि यों ने आनलाइन आवेदन किया था। इसमें से संबंधित तहसीलों और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने 256 की पात्रता सूची अल्पसंख्यक विभाग को सौंपा गया। इसमें से भी 125 को जांच के नाम पर लटकाकर 51 आवेदनों को निरस्त करते हुए विभाग ने मात्र 99 को ही लाभान्वित कर पाया था। तहसील और ब्लॉक स्तर पर लटके 125 आवेदकों के लिए वि भाग ने 23 लाख 20 हजार रुपए का प्रस्ताव भी भेजा गया लेकिन धनराशि न मिल पाने के कारण बचे लाभार्थियों को अनुदान का लाभ मिलना संभव नहीं दिख रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गोंड ने बताया कि लंबित पड़े आवेदनों की अपेक्षा नए वित्तीय वर्ष में आवेदन करने वालों को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से तैयारी भी शुरु कर दी गई है।