फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विद्यालयों में ठहरेंगे पैरा मिलिट्री के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। 12 मई लोकसभा के लिए होने वाले मतदान के दौरान जनपद को मिलने वाली सुरक्षा बल और पुलिस फोर्स के ठहरने के लिए चयनित विद्यालयों का सोमवार को सीओ भूषण वर्मा ने जायजा लिया। इस दौरान विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, पहुंचने के लिए सुगम रास्ता के अलावा अन्य सुविधाओं पर जोर दिया। हलांकि कुछ सुविधाएं जो नहीं हैं उनकी सूची भी तैयार की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों के प्रबंधन से चर्चा भी की।
विज्ञापन

भदोही जनपद में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। इसके लिए 7 मई से ही पैरा मिलिट्री व अन्य फोर्स के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उनके ठहरने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से ठहराने के लिए भदोही कस्बे में चार विद्यालयों का नेशनल इंटर कालेज, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल तथा नईबाजार के सेंट मेरीज स्कूल को चयनित किया गया है। विद्यालयों का निरीक्षण करने के बाद सीओ ने संतोष जताया और नियमित साफ सफाई कराए जाने हेतु प्रबंधन तंत्र से चर्चा की और सहयोग मांगा। निरीक्षण में कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि कुछ और विद्यालयों को भी देखा गया है लेकिन जनपद को कितनी फोर्स मिल रही है यह तय होने के बाद और विद्यालयों की सेवाएं ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें