फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से बदलेगी 149 स्कूलों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले जिले के 149 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए एक करोड़ रुपये भेजा गया है। इसमें आंतरिक विद्युतीकरण, विशेष मरम्मत से लेकर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को नामित किया गया है। अप्रैल में ही यह सभी कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय की गई है।
जिले के 1143 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कई स्कूल ऐसे हैं जहां बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर तो लगे हैं लेकिन आंतरिक विद्युतीकरण या तो ध्वस्त हो चुकी है या अब तक हुई ही नहीं है। ऐसे 45 प्राथमिक और 84 पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आंतरिक विद्युतीकरण के लिए 27 लाख से अधिक रकम भेजी गई। प्रति विद्यालय 21-21 हजार रुपये भेजे गए हैं। डीघ के खनन क्षेत्र में शामिल 10 विद्यालयों में संपर्क मार्ग, विशेष मरम्मत के लिए साढ़े सात लाख भेजा गया। तालाब, रेलवे लाइन के किनारे स्थित 12 स्कूलों की बाउंड्रीवाल दुरुस्त करने के लिए 65 लाख रुपये भेजा गया। जिन स्कूलों की बाउंड्रीवाल सही करनी है उनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा, नीबीचौर, जहांगीराबाद, खमरिया, घाटमपुर, तुलसीपट्टी, सीकी चौरा, बनकट, अभियां, परगासपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर शामिल है। बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को नामित किया गया है तो संपर्क मार्ग और विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग का चयन किया गया है। विभाग की ओर से कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि अप्रैल में ही सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिला समन्वयक निर्माण की माने तो सभी संस्थाओं को पैसा भेजा जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि स्कूलों में व्यवस्था सुधार के लिए पैसा भेजा जा चुका है। अप्रैल में ही सभी कार्य पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदेय स्थल बने स्कूलों में सुधार की कवायद
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थल बने स्कूलों में सभी सुविधाएं पूर्ण करने की कवायद की जा रही है। माना जा रहा है कि मतदान से पूर्व विद्युतीकरण, संपर्क मार्ग, चहारदीवारी, रैंप आदि को तैयार करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा ह्रै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें